चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की गुरूवार देर रात अचानक राजस्थान के उदयपुर में तबीयत बिगड़ गई। उनकी छाती में दर्द हुआ। जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिसके बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका रात भर इलाज किया। टेस्ट कराए गए। हालांकि सब नॉर्मल आने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद वे वापस उदयपुर स्थित अपने घर लौट आए।
जानकारी के अनुसार गवर्नर कटारिया के माछला मगरा स्थित निवास पर थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक जांच में उनका ब्लड प्रेशर (BP) ज्यादा निकला। जिसके बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया।
वहीं गवर्नर की तबीयत बिगड़ने के बाद उदयपुर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्हें पार्क और लॉयन सफारी के किसी कार्यक्रम में शामिल होना था।
करीबियों के मुताबिक गवर्नर को गुरूवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां डॉक्टरों के ग्रुप ने तुरंत उनकी जांच शुरू की। रात भर उनका इलाज कॉर्डियोलॉजी विभाग में चला। उनके टेस्ट करवाए गए। सभी टेस्ट नार्मल आने व सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें सुबह तकरीबन 8 बजे छुट्टी दे दी गई।
इस बारे में अस्पताल ने मीडिया बुलेटिन जारी कर कहा कि जब गवर्नर को लाया गया तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। जिसके बाद तुरंत उनका इलाज किया गया। उनकी सभी रिपोर्ट भी नॉर्मल आई हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।