जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रहे राजिंदर बेरी को गहरा सदमा लगा है। आज यानी बुधवार को लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां कौशल्या देवी का निधन हो गया। कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ। बेरी की मां कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। कल यानी गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।