जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर से सटे फगवाड़ा में ट्रैक्टर पर स्टंट से हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर से रेसिंग कर रहे एक शख्स का ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया।उसने रेस देखने के लिए किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई।
पूरी घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल फगवाड़ा पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं।
डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर रेस चल रही थी और उसी दौरान हादसा हो गया। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पूरी भीड़ मौके से भाग गई। घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीन घायलों को फगवाड़ा और जालंधर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।