By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट, 71 मंत्री; गठबंधन के 11:24 राज्यों के मंत्री, सबसे ज्यादा UP से 11, 7 महिलाएं, पहली बार जीते 33
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट, 71 मंत्री; गठबंधन के 11:24 राज्यों के मंत्री, सबसे ज्यादा UP से 11, 7 महिलाएं, पहली बार जीते 33
IndiaPolitics

मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट, 71 मंत्री; गठबंधन के 11:24 राज्यों के मंत्री, सबसे ज्यादा UP से 11, 7 महिलाएं, पहली बार जीते 33

The Punjab Plus
Last updated: 2024/06/10 at 12:15 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) नतीजे आने के छठे दिन रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं हुई।

मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है। लगातार तीसरी बार PM बनने वाले मोदी ने अपना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद बनाया है। कुल 71 मंत्री हैं। 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

इस बार 30 कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। यानी कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में 25% का इजाफा है। 5 कैबिनेट कुर्सियां गठबंधन को दी गई हैं।

इनमें तेलुगू देशम के के. राममोहन नायडू, जदयू के ललन सिंह, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी, JDS के एचडी कुमारस्वामी और LJP (R) के चिराग पासवान शामिल हैं।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 11 मंत्री हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कैबिनेट से 36 मंत्रियों को जगह नहीं मिली। कैबिनेट में इस बार 7 महिलाएं शामिल हैं। पहले टर्म में 8 और दूसरे टर्म में 6 महिलाएं थीं। सबसे युवा TDP के राम मोहन नायडू और सबसे बुजुर्ग 79 साल के जीतनराम मांझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा कैबिनेट में शुरू से भाजपा में रहे 41 लोगों को मंत्री बनाया गया। कांग्रेस या अन्य पार्टियों से भाजपा में आए 13 लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। 4 ब्यूरोक्रेट्स भी मंत्री बने हैं। 7 राजनीतिक परिवार से आने वाले लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

PM समेत 7 सांसद पूर्व CM, 32 सांसद पहली बार मंत्री बने

  • मोदी समेत 7 सांसद राजनाथ सिंह, जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये सभी अब मंत्री हैं।
  • 32 सांसद पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें बिहार से 5, उत्तर प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-कर्नाटक से 3-3, कर्नाटक-गुजरात-केरल से 2-2 और पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, असम, तेलंगाना से 1-1 सांसद शामिल हैं।
  • रवनीत सिंह बिट्टू (पंजाब) और जॉर्ज कुरियन (केरल) दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में सांसद नहीं हैं, फिर भी मंत्री बनाए गए। रवनीत बिट्‌टू पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते हैं। जॉर्ज कुरियन को ईसाई चेहरे के रूप में जगह दी गई है।
  • मोदी 3.0 में 11 राज्यसभा सांसदों को मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्रियों में जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं जो राज्यसभा के सदस्य हैं।

मंत्रिमंडल में चुनावी मोड भी है। दक्षिण में तमिलनाडु से एक भी सीट न मिलने के बावजूद वहां से 3 मंत्री हैं। तमिलनाडु की नीलगिरि सीट से चुनाव हारने के बावजूद एल. मुरुगन को राज्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा में हैं। बाकी दो कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर मूल रूप से तमिल हैं। सीतारमण कर्नाटक और जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

इसी तरह केरल से अकेले सांसद सुरेश गोपी को राज्यमंत्री बनाया गया है। वे त्रिशूर से जीते हैं। केरल से BJP के महासचिव जार्ज कुरियन को राज्यमंत्री बनाया गया है। कर्नाटक में 8 सीटों के बड़े नुकसान के बावजूद BJP ने JDS के कुमारस्वामी को कैबिनेट मंत्री बनाने के साथ अपने कोटे से भी 3 मंत्री बनाए हैं। इनमें प्रह्लाद जोशी को कैबिनेट मंत्री, शोभा करंदलाजे और वी सोमन्ना को राज्यमंत्री बनाया गया है।

The Punjab Plus 10 June 2024 10 June 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में खालिस्तानी आतंकी लांडा के तीन गुर्गे गिरफ्तार:​​​​​​​ UAPA के तहत केस दर्ज
Next Article जालंधर वेस्ट हलके में उप-चुनाव घोषित हुए: 10 जुलाई को होगा मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?