चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) भारत सरकार की तरफ से आतंकी घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखी व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को धमकी दे दी है। आतंकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीत बिट्टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उनके दिए बयानों को लेकर धमकाया है। इतना ही नहीं, बिट्टू को अपने दादा को याद करने के लिए भी कह दिया है।
आतकी पन्नू ने अपना नया वीडियो आज जारी किया है। खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा- रवनीत बिट्टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। बिट्टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा।
वीडियो संदेश में आतंकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आतंकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी हैं, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी हैं। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़कें व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए।