सगरूर (द पंजाब प्लस) सगरूर के धुरी से विधायक दलवीर गोल्डी कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गोल्डी पहले बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोल्डी ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला टाल दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान उनके साथ स्थानीय कैंडिडेट गुरमीत सिंह मीत हेयर भी साथ रहे।
आपको बता दें कि, साल 2017 में दलवीर गोल्डी धुरी विधानसभा चुनाव में आप के जसवीर सिंह जस्सी को 2838 वोटों के अंतर से हराकर धुरी से विधायक बने। साल 2022 में उन्होंने फिर से सीएम भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हार गए। दूसरे स्थान पर थे।
दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस से अपनी नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री को अपना बड़ा भाई कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे खुद सीएम मान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बावजूद सीएम मान ने उन्हें अपना छोटा भाई बनाया है। इसके साथ ही गोल्डी ने सुखपाल खैहरा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बार बार गांवों में आने की बात कर रहे हैं, लो वे अब गांवों में आ रहे हैं।